शासकीय जगह में अतिक्रमण कर बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा हटाने को लेकर एसडीएम सहित प्रशासनिक अमले पर वर्ग विशेष के लोगों ने लाठी-डंडों से किया हमला, एसडीएम का आरोप जलाकर मारने का प्रयास।
 

भिंड जिले के लहार कस्बे में अतिक्रमण हटाने गए प्रशासनिक अमले पर एक समाज विशेष के लोगों ने लाठी-डंडों से लैस होकर हमला बोल दिया और प्रशासनिक अमले पर पथराव किया और जमकर कीचड़ और गोबर फेंका साथ ही जेसीबी मसीन पर पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, कॉल एसडीएम को जलाकर मारने का प्रयास किया गया......दरअसल लहार कस्बे के वार्ड नंबर 14 में सरकारी जमीन पर समाज बिसेष के लोगों द्वारा बड़े पैमाने पर अतिक्रमण किया गया था साथ ही शासकीय जमीन पर बाबासाहेब आंबेडकर की मूर्ति लाकर रख दी थी, प्रशासन को अतिक्रमण के बारे में जानकारी मिली तो आज नगर पालिका ओर प्रसासनिक अमले के साथ एसडीएम केवी विवेक अतिक्रमण हटाने पहुंचे थे पहुंचे ओर मूर्ति को हटाने का यदि प्रयास किया, तो समाज विशेष के लोग महिलाओं बच्चों समेत बड़ी तादाद में लाठी-डंडों से लैस होकर पहुंच गए और बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा को ना हटाने की जिद पर अड़ गए, एसडीएम द्वारा समझाइश के बाद भी लोग नहीं माने तो प्रशासन ने मूर्ति हटाने का प्रयास किया तो समाज विशेष के लोगों आक्रोशित हो गए और प्रशासनिक अमले पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया कच्ची झोपड़ी में आग लागल एसडीएम को जलाकर मारने का प्रयास किया गया,,साथ ही प्रशासन पर पथराव कर और गोबर ओर कीचड़ फेंका, काफी देर चले हंगामें के बाद एसडीएम ने जब सख्त लहजे में  लोगों के खिलाफ प्रशासनिक कार्य में बाधा डालने आंवला और आग से जला कर एसडीएम को मारने का प्रयास की धारा में मामला दर्ज कराने की बात कही गई  तब जाकर उपद्रवियों की समझ में आया और अपनी गलती स्वीकार करते हुए मामला दर्ज न कराने की बात पर बाबा साहेब की प्रतिमा उठाने की स्वीकृति दे दी एसडीएम ने भी मामले को वहीं पर रफा-दफा कर बाबा बाबा साहब अंबेडकर की मूर्ति को प्रशासन ने शासकीय जगह से हटवा दिया एसडीएम ने अभी तक किसी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज नहीं कराई है।