Ujjain Live: Zero Waste के साथ अयोध्या के दीपोत्सव का उज्जैन में टूटेगा रिकॉर्ड
महाशिवरात्रि पर मंगलवार को उज्जैन में 'शिव ज्योति अर्पणम् महोत्सव' मनाया जाएगा। यह अब तक का सबसे भव्य समारोह होगा। इस दिन पूरे शहर में 21 लाख दीये प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। इनमें से 12 लाख दीप क्षिप्रा नदी के तट पर 10 मिनट में जलाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक यह रिकॉर्ड श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या के नाम है।