वनराज की अटखेलियाँ, जल क्रीड़ा का आनंद| देखें बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के अद्भुत दृश्य| इस बार गर्मी सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। टाइगर रिजर्वस में जंगली जानवर अपना ज्यादातर समय तालाब के आसपास ही बिता रहे हैं। ऐसे में टूरिस्ट्स को इनकी आसानी से साइटिंग हो जा रही है। रविवार को बाधवगढ़ के खितौली जोन में टूरिस्ट्स को एक साथ तीन बाघ दिखे। बाघिन और उसके दो शावक पानी में अठखेलियां करते नजर आए। ये देखकर टूरिस्ट रोमांचित हो उठे। ये नजारा कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो में देखें दो शावक अपनी मां के साथ कैसे तालाब में मस्ती कर रहे हैं.. इधर पिछले दिनों टाइगर रिजर्व में अल सुबह पर्यटक उस दौरान रोमांचित हो उठे जब उनके सामने अचानक आधा दर्जन बाघ एक साथ आ गए. पार्क के खितौली कोर जोन में पर्यटक जिप्सियों में सवार होकर बाघ दर्शन की मनोकामना से गए थे, लेकिन इस तरह से समूह में बाघों को देखना पर्यटकों की कल्पना से बाहर था. ऐसा पहली बार हुआ है. तारा और छोटा भीम का पूरा परिवार एक साथ दिखा. पर्यटकों की जिप्सी खितौली पर्यटन जोन में बाघ दर्शन के लिए भ्रमण कर रही थी तभी वन तलैया में छह बाघों के झुंड एक साथ पानी मे आनंद लेते दिखाई दिए. पर्यटकों ने बाघ दर्शन का जी भरकर लुत्फ उठाया. बाँधवगढ़ की मशहूर बाघिन अपने चार शावकों और पिता एवं पार्क के सबसे डोमिनिटेड बाघ छोटा भीम के साथ ठंडे पानी मे शीतलता का आनंद ले रहे थी. बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व में वर्तमान में तारा बाघिन काफी लोकप्रिय है. देश विदेश के पर्यटक महज तारा बाघिन का दीदार करने यहां पंहुच रहे है. जिसकी मुख्य वजह इसके चार शावक हैं जो लगभग 20 माह के हो चुके हैं. बाघिन शावकों को हमेशा अपने साथ रखती है. दूसरी खास बात यह कि यह पर्यटकों को देखकर सहज रहती है. #मंडला कान्हा पार्क के मुक्की रेंज में बढ़ती गर्मी से निजात पाने वनराज स्विमिंग पूल में उतर कर आनंद लेते हुए,इस नजारे को पर्यटकों ने अपने कैमरे में कैद किया है। मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी के बीच सतपुड़ा टाइगर रिजर्व, मढ़ई में एक अनूठा वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक मादा भालू अपने दो बच्चों को गर्मी में पीठ पर बैठाकर पानी पिलाने लाई। इस दौरान भालू भी बच्चे भी मस्ती करते हुए दिख रहे हैं।
Bandhavgarh : जंगल में मंगल इन दृश्यों को देख अभिभूत हुए लोग, आप भी देखें वनराज की जल्द्रीदा
वनराज की अटखेलियाँ, जल क्रीड़ा का आनंद| देखें बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के अद्भुत दृश्य| इस बार गर्मी सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। टाइगर रिजर्वस में जंगली जानवर अपना ज्यादातर समय तालाब के आसपास ही बिता रहे हैं। ऐसे में टूरिस्ट्स को इनकी आसानी से साइटिंग हो जा रही है। रविवार को बाधवगढ़ के खितौली जोन में टूरिस्ट्स को एक साथ तीन बाघ दिखे। बाघिन और उसके दो शावक पानी में अठखेलियां करते नजर आए। ये देखकर टूरिस्ट रोमांचित हो उठे। ये नजारा कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो में देखें दो शावक अपनी मां के साथ कैसे तालाब में मस्ती कर रहे हैं.. इधर पिछले दिनों टाइगर रिजर्व में अल सुबह पर्यटक उस दौरान रोमांचित हो उठे जब उनके सामने अचानक आधा दर्जन बाघ एक साथ आ गए. पार्क के खितौली कोर जोन में पर्यटक जिप्सियों में सवार होकर बाघ दर्शन की मनोकामना से गए थे, लेकिन इस तरह से समूह में बाघों को देखना पर्यटकों की कल्पना से बाहर था. ऐसा पहली बार हुआ है. तारा और छोटा भीम का पूरा परिवार एक साथ दिखा.