भोपाल: बीटिंग रिट्रीट के साथ आज 73वें गणतंत्र दिवस का समापन समारोह हुआ. आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में इस समारोह को 'आजादी का अमृत महोत्सव' के रूप में मनाया गया. वहीं राजधानी भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में शुक्रवार को बीटिंग द रिट्रीट के साथ गणतंत्र दिवस समारोह का समापन किया गया. बीटिंग द रिट्रीट कार्यक्रम में पुलिस ब्रास बैण्ड द्वारा हिन्दी व अंग्रेजी क्लासिकल धुनों के साथ ही देशभक्ति गीतों की आकर्षक संगीतमय प्रस्तुति दी गयी.