प्रेगनेंसी में कई समस्याओं की एक दवा है केसर, जानिए फायदे


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

ऐसी कई चीजें हैं जो प्रेगनेंसी में बहुत फायदेमंद मानी जाती हैं. उन्हीं में से एक है – केसर..!

प्रेगनेंसी के दौरान गर्भवती महिला को संतुलित आहार लेना बहुत जरूरी होता है। इसके अलावा भी कई ऐसी चीजें होती है, जो प्रेगनेंसी के दौरान गर्भवती महिलाओं को खाने के लिए कहा जाता है। जिससे उसका बच्चा स्वस्थ और सुंदर रहे। ऐसी कई चीजें हैं जो प्रेगनेंसी में बहुत फायदेमंद मानी जाती हैं। उन्हीं में से एक है – केसर।

प्रेगनेंसी में केसर का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। ऐसा माना जाता है केसर में बहुत सारे आयुर्वेदिक औषधीय गुण मौजूद होते हैं जिससे कई स्वास्थ्य लाभ गर्भवती को मिलते हैं। प्रेगनेंसी के दौरान एक गर्भवती महिला के शरीर में कई बदलाव आते हैं। प्रेगनेंसी में गर्भवती महिला को अपने साथ-साथ अपने गर्भ में पल रहे शिशु के स्वास्थ्य का भी ख्याल रखना होता है।

प्रेगनेंसी के दौरान केसर के सेवन फायदे –

प्रेगनेंसी में अधिकतर महिलओं को मूड स्विंग्स की समस्या होती है। तेजी से हो रहे हार्मोनल चेंज और शारीरिक परेशानी के कारण गर्भवती महिलाओं को मूड स्विंग्स की समस्या होती है। इस दौरान वे गुस्सैल और चिड़चिड़ी हो जाती हैं। ऐसे में मूड स्विंग्स से निपटने के लिए केसर बहुत फायदेमंद है। दरअसल, यह सेरोटोनिन का उत्पादन करता है, जो शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाकर मूड स्विंग्स से निपटने में मदद करने के साथ-साथ मूड को अपलिफ्ट भी करता है।

अच्छी नींद के लिए –

प्रेगनेंसी के दौरान बार-बार पेशाब आने के और शारीरिक बदलाव के कारण गर्भवती महिला की नींद प्रभावित होती है। ऐसे में रात को सोने से पहले केसर वाला दूध पीने से आपको अच्छी नींद आती है। इससे आपका स्ट्रेस लेवल कम होगा और मन शांत होगा, जिससे आपको अच्छी नींद आएगी।

क्रैंप्स से राहत –

हार्मोनल परिवर्तन के कारण, प्रेगनेंसी में महिलाओं को अक्सर पेट में दर्द और क्रैम्प्स होते हैं। ये क्रैंप्स कई बार असहनीय भी हो सकते हैं। ऐसे में केसर के सेवन से क्रैंप्स और दर्द से राहत मिलती है। केसर आपके शरीर में मांसपेशियों के दर्द को शांत करने के लिए दर्द निवारक के रूप में काम करता है।

बीपी कंट्रोल करने में मदद करता है –

प्रेगनेंसी में कई महिलाओं का बीपी और कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है। प्रेगनेंसी में बाहर की चीजें खाने से आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ सकता है ये आपके हार्ट को  भी प्रभावित कर सकता है। केसर कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है। केसर में मौजूद तत्व धमनियों को बंद होने से रोकते हैं और शरीर में ऑक्सीजन लेवल को बढ़ाते हैं। इसके साथ ही यह ब्लड प्रेशर को भी कन्ट्रोल करने में भी मदद करता है।
एलर्जी को रोकता है –

प्रेगनेंसी में इम्युनिटी कमजोर होने के कारण एलर्जी और इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। केसर मौसमी एलर्जी, छाती में जमाव और सांस लेने की समस्याओं से लड़ने में आपकी मदद करता है। थोड़ी मात्रा में केसर का सेवन करना संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।