सतना में बिरला कार्पोरेशन ने बिना भू-प्रवेश के लाइम स्टोन का खनन किया


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

जांच में पाया गया कि मेसर्स बिरला कार्पोरेशन द्वारा बिना भू-प्रवेश के लगभग 5 लाख 61 हजार 644.8 टन लाइम स्टोन का उत्खनन किया गया जिसकी रायल्टी 4 करोड़ 49 लाख 33 हजार 184 रुपये अधिरोपित की गई..!!

भोपाल: संगम लाल मिश्रा निवासी ग्राम बठिया जिला सतना के द्वारा सतना कलेक्टर को 19 सितम्बर 2025 को नौ बिन्दुओं पर मेसर्स सतना सीमेंट वर्क्स/बिरला कार्पोरेशन के द्वारा खनिज विभाग की सरपरस्ती में किये जा रहे अवैध उत्खनन पर कार्यवाही किये जाने की शिकायत की थी। 

जांच में पाया गया कि मेसर्स बिरला कार्पोरेशन द्वारा बिना भू-प्रवेश के लगभग 5 लाख 61 हजार 644.8 टन लाइम स्टोन का उत्खनन किया गया जिसकी रायल्टी 4 करोड़ 49 लाख 33 हजार 184 रुपये अधिरोपित की गई। कार्पोरेशन ने इस मामले में राजस्व मंडल सर्किट कोर्ट रीवा में अपील प्रस्तुत की गई जोकि विचाराधीन है।