एक बार फिर राजधानी दिल्ली में आतंकी हमले के संकेत मिले हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने दिल्ली को हाई अलर्ट पर रखा है। ऐसी खबरें हैं कि लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकी लाल किले के पास एक और धमाका करने की योजना बना रहे हैं। ऐसी भी आशंका है कि चांदनी चौक में एक बड़े मंदिर को भी निशाना बनाया जा सकता है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के इस्लामाबाद में 6 फरवरी को एक मस्जिद में हुए ब्लास्ट के बाद लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी भारत में एक भयानक साजिश को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। खुफिया एजेंसियों को यह जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस ने लाल किला, चांदनी चौक और आस-पास के धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा बढ़ा दी है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।
बता दें, कि पिछले साल 10 नवंबर को राजधानी दिल्ली में एक धमाका हुआ था। जिसमें कई लोग मारे गए थे और कुछ गंभीर रूप से घायल हुए थे। धमाके के लिए इस्तेमाल की गई गाड़ी करीब तीन घंटे तक लाल किला इलाके की पार्किंग में खड़ी रही थी। इस घटना ने राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने देश भर में कई जगहों पर छापेमारी की थी। जांच के दौरान एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ था, जिसका लिंक फरीदाबाद से था।
पुराण डेस्क