भोपाल: जबलपुर में पदस्थ केंद्र सरकार के सीजीएसटी सुपरिन्टेंडेंट सोमेन गोस्वामी के पास से अनुपनातहीन सम्पत्ति मिलने पर सीबीआई ने भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत ताजा एफआईआर दर्ज की है।
आरोपी के पास उसकी आय से अधिक 96 लाख 91 हजार 390 रुपये की चल-असल सम्पत्ति पाई गई है जो उसकी आय के ज्ञात स्रोतों से 155.93 प्रतिशत अधिक है। दरअसल, सीबीआई ने 13 जून 2023 को जबलपुर के तत्कालीन सीजीएसटी सुपरिन्टेंडेंट कपिल काम्बले के खिलाफ ट्रेप का केस दर्ज किया था जिसमें उसने सह आरोपी सोमेन गोस्वामी की भी जांच की थी। लम्बी जांच के बाद अब उसकी अनुपातहीन सम्पत्ति मिलने पर उसके खिलाफ नई एफआईआर दर्ज की गई है।
डॉ. नवीन आनंद जोशी