9 वर्षों से फरार वन्यजीव तस्कर को सीबीआई ने एसटीएसएफ के सहयोग से पकड़ा


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

प्रकरण में कुल 16 आरोपियों को देश के 4 राज्य से गिरफ्तार किये गये थे जिसमें 11 विदेशी नागरिक को आरोपी बनाया गया था जो कि 5 विभिन्न देशों के निवासी हैं, उनकी गिरफ्तारी हेतु उक्त प्रकरण को सीबीआई को हस्तांतरित किया गया..!!

भोपाल: स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स मध्यप्रदेश के द्वारा चंबल नदी में पाये जाने वाले अत्यंत दुर्लभ प्रजाति के वन्यप्राणी टर्टल्स, रेड क्राउन रूफ टर्टल की तस्करी विदेशों में बड़े पैमाने में किये जाने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर वन अपराध दिनांक 5 मई 2017 को दर्ज किया गया था। इस प्रकरण में कुल 16 आरोपियों को देश के 4 राज्य से गिरफ्तार किये गये थे जिसमें 11 विदेशी नागरिक को आरोपी बनाया गया था जो कि 5 विभिन्न देशों के निवासी हैं। उनकी गिरफ्तारी हेतु उक्त प्रकरण को सीबीआई को हस्तांतरित किया गया। 

सीबीआई के द्वारा उक्त प्रकरण में कार्यवाही करते हुये 3 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब सीबीआई द्वारा एसटीएसएफ के सहयोग से उक्त प्रकरण में 9 वर्षों से फरार एवं स्थाई वारंटी आरोपी मिश्रीलाल माहौर पिता ख्याली राम माहौर निवासी गोहद जिला भिण्ड को ग्वालियर की परमासीस ईस्ट स्टेट कालोनी के पास से घेराबंदी कर संयुक्त कार्यवाही करते हुये गिरफ्तार किया गया है।