जम्मू-कश्मीर में टारगेट किलिंग के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। यहां आतंकी लगातार हिंदुओं को निशाना बना रहे हैं। कुलगाम में गुरुवार को आतंकियों ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। व्यक्ति की पहचान बैंक मैनेजर के रूप में हुई है, जो मूल रूप से राजस्थान के हनुमानगढ़ का रहने वाला है।

यह भी पढ़े: 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुलगाम जिले के आरेह मोहनपोरा में एक स्थानीय ग्रामीण बैंक के अंदर घुसकर आतंकियों ने एक बैंक मैनेजर पर फायरिंग कर दी। अब इस घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है, जो काफ़ी चिंता पैदा करती है।

घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था, लेकिन बाद में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची टीम ने इलाके की घेराबंदी कर दी है।

केंद्र पर वार :

तो वहीं राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने घटना की निंदा की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में कार्यरत राजस्थान के हनुमानगढ़ निवासी विजय कुमार की आतंकवादियों द्वारा हत्या अत्यंत निंदनीय है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे उनकी आत्मा को शांति दें और परिवार को हौसला दें।

गहलोत ने मोदी सरकार का जिक्र करते हुए कहा, एनडीए सरकार कश्मीर में शांति बहाल करने में विफल रही है। केंद्र सरकार को कश्मीर में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। आतंकवादियों द्वारा हमारे नागरिकों की इस तरह की हत्या बर्दाश्त नहीं की जाएगी।