छिन्दवाड़ा के नायब तहसीलदार ने 60 केसों में आरोपियों को जेल भेजा


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी के द्वारा 165 प्रकरण दर्ज किये गये जिसमें 105 प्रकरणों में आरोपी को जमानत पर रिहा किया गया एवं 60 प्रकरणों में आरोपियों को जेल भेजा गया..!!

भोपाल: छिन्दवाड़ा तहसील शहर में नायब तहसीलदार के पद पर आशुतोष रामटेके को परिवीक्षाधीन अवधि में कार्यभार सौंपा गया। विगत एक वर्ष में बीएनएस की धारा 170 के अंतर्गत नगर दण्डाधिकारी के समक्ष 221 प्रकरण प्रस्तुत हैं। 

इसी प्रकार, नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी के द्वारा 165 प्रकरण दर्ज किये गये जिसमें 105 प्रकरणों में आरोपी को जमानत पर रिहा किया गया एवं 60 प्रकरणों में आरोपियों को जेल भेजा गया। परिस्थिति अनुसार सक्षम प्रतिभूति ली जाती है। राजस्व विभाग के अनुसार, आर्थिक लाभ या राजनैतिक दबाव के अपनी मर्जी से नहीं छोड़ा जाता है।