सियासत है साहब..धुर विरोधी अपने हो जाते है और अपने एक दम कड़क विरोधी। बोले तो कुछ भी स्थिर नही..कुछ भी तय नही।

याद हैं न यूपी चुनाव... योगी भी याद होंगे और अखिलेश भी। दोनो का एक दूसरे के खिलाफ खम ठोकना। पानी पी पी कर कोसना। यहां तक कि शब्दों में लपेट कर चेतावनियां भी दिमाग से उतरी न होगी।

लेकिन उत्तरप्रदेश विधानसभा का यह नजारा ..बहुत कुछ बयां कर जाता है। चुनावी मैदान में एकदूसरे के खिलाफ हुंकार भरने वाले दो नेता, विधानसभा में देखिए कैसे बदले बदले नज़र आए। दरअसल योगी विधानसभा में विधायक के रूप में शपथ लेने के लिए आगे बढ़े, तो अखिलेश यादव उन्हें बधाई देने के लिए अपनी सीट के पास खड़े हुए।

उन्होंने सीएम से हाथ मिलाया और कुछ कहते नजर आए। जब सीएम योगी अखिलेश से हाथ मिला रहे थे, समाजवादी पार्टी प्रमुख ने उन्हें कुछ ऐसा बताया जिससे योगी हंस पड़े। योगी के आगे बढ़ने के बाद अखिलेश भी सुरक्षा अधिकारी से कुछ कहते नजर आए।

चलिए राजनीति में कितनी भी गिरावट हो साहब लेकिन दिखावे के लिए ही सही...ऐसी तस्वीरें... बुलंद लोकतंत्र की ओर इशारा तो करती हैं।