भोपाल: राज्य सरकार के जल संसाधन विभाग के प्रमुख अभियंता विनोद कुमार देवड़ा ने मुख्य अभियंता दतिया आरपीएस कंवर, वहां के अधीक्षण यंत्री, कार्यपालन यंत्री एवं एसडीओ तथा मुख्य अभियंता यमुना कछार ग्वालियर के खिलाफ ठेकेदार भारतीय बिल्डकॉन ग्वालियर से मिली भगत कर निविदा में गड़बड़ी करने, फर्जी बिल तैयार करने आदि की भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत लोकायुक्त में दर्ज होने पर इस मामले की जांच हेतु तीन सदस्यीय दल गठित किया है।
जांच दल में मुख्य अभियंता नर्मदापुरम आरआर मीणा, अधीक्षण यंत्री बैतूल विपिन वामनकर तथा कार्यपालन यंत्री कोलार नहर संभाग भैरुंदा जिला सीहोर अशोक कुमार गुवालानी नियुक्त किये गये हैं। जांच दल को सात दिन के अंदर रिपोर्ट देने के लिये कहा गया है।
डॉ. नवीन आनंद जोशी