साजिश बेनकाब, मुंबई से पकड़े गए जैश के 2 आतंकी


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

महाराष्ट्र एटीएस ने रविवार को बताया कि दोनों आतंकी मोस्साब अहदम और मोहम्मद हमद कोल्लारा को शुक्रवार को अरेस्ट किया था..!!

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और महाराष्ट्र एटीएस ने मुंबई से जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकियों गिरफ्तार किया है। दोनों पर दिल्ली में आतंकी हमले की साजिश रचने का आरोप है। महाराष्ट्र एटीएस ने रविवार को बताया कि दोनों आतंकी मोस्साब अहदम और मोहम्मद हमद कोल्लारा को शुक्रवार को अरेस्ट किया था। 

दोनों जैश के साथ इस्लामिक स्टेट से भी जुड़े थे। इसके अलावा भारत विरोधी ‘मिशन खिलाफत’ और ‘सोल्जर्स आॅफ प्रोफेट’ जैसे नेटवर्क से भी जुड़े थे। अब उन्हें दिल्ली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी आईईडी बम बनाना सीख रहे थे। वह दिल्ली में खिलौने की कार में बम छिपाकर हमला करने की प्लानिंग कर रहे थे। जांच एजेंसियां अब इस मामले के पैन-इंडिया नेटवर्क की भी जांच कर रही हैं। मुंबई में 4-5 नाबालिग भी एजेंसियों के रडार पर हैं, जो ऐसे प्रोपेगेंडा से प्रभावित हैं।

जांच में पता चला है कि यह पूरा मॉड्यूल ओडिशा से संचालित हो रहा था और इसके हैंडलर भी सुरक्षा एजेंसियों के निशाने पर हैं। पुलिस की स्पेशल सेल को आरोपियों से आपत्तिजनक दस्तावेज, मोबाइल फोन और कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी मिले हैं। दोनों आरोपियों को ऑनलाइन हैंडलरों अबू हुफेजा के संपर्क में आए और उसने इनका ब्रेनवॉश किया। उसी ने इन्हें जैश-ए-मोहम्मद से जोड़ा।