Damoh: रेप के आरोपी भाजपा नेता की रेलवे ट्रैक पर तीन टुकड़ों में मिला लाश


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

कूदन आदिवासी पर 14 साल की लड़की से रेप का आरोप है, मामले में पुलिस उनकी तलाश कर रही थी, लाश देहात थाना इलाके में समन्ना रेलवे ट्रैक पर मिली..!!

दमोह में भाजपा समर्थित जनपद सदस्य कूदन आदिवासी का शव रेलवे ट्रैक पर मिला है। इसके तीन टुकड़े हो गए थे। कूदन आदिवासी पर 14 साल की लड़की से रेप का आरोप है। मामले में पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। लाश देहात थाना इलाके में समन्ना रेलवे ट्रैक पर मिली। जबलपुर नाका चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाया, फिर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि लाश का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। परिजन ने आरोप लगाया है कि कूदन आदिवासी पर झूठा आरोप लगाया गया था, जिसके कारण उन्होंने आत्महत्या कर ली। उन्होंने न्याय की मांग की है। 

पांच महीने की गर्भवती है दुष्कर्म पीड़िता 

पीड़िता को बुधवार दोपहर पेट में दर्द हुआ। इसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहां उसके 5 महीने की गर्भवती होने का पता चला। परिजन ने पूछताछ की तो नाबालिग ने बताया कि जनपद सदस्य कूदन आदिवासी से उसके साथ दुष्कर्म किया था। इस पर परिजन ने मगरोन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। नाबालिग को मेडिकल टेस्ट के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। बुधवार से ही पुलिस कूदन आदिवासी की तलाश कर रही थी।   

परिजन बोले- चुनावी रंजिश के चलते झूठे मामले में फंसाया 

जनपद सदस्य कूदन आदिवासी के बेटे गुड्डा ने आरोप लगाया कि देवकी पटेल, विशाल, राम विशाल पटेल, आलोक पटेल, प्रकाश बढ़गैयां, रिशु गुप्ता ने पापा के खिलाफ झूठा केस दर्ज कराया है। मरने से पहले पापा ने वीडियो भी बनाया, जिसमें उन्होंने इन लोगों के नाम लिए हैं। पुलिस ने मोबाइल जब्त कर लिया है। पापा ने इसकी जानकारी घर में दी थी। हम लोग थाने में थे। पापा की मौत की खबर लगी, तब पुलिस ने हमें छोड़ा है। हमें न्याय चाहिए। गुड्डा के मुताबिक, ये लोग जनपद सदस्य के चुनाव के समय से रंजिश रख रहे थे, जिसके चलते यह झूठा केस दर्ज कराया गया।