नईदिल्ली स्थित संसद के केन्द्रीय कक्ष में राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव (एनवाइपीएफ) के तीसरे संस्करण के समापन समारोह का आयोजन हुआ। इसमें भोपाल की बेटी रागेश्वरी अंजना ने अपने ओजपूर्ण उद्बोधन में राष्ट्रप्रेम तथा लोकत्रंत के बारे में प्रखर विचार पेश करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। डूंगरपुर राजस्थान के सिद्धार्थ जोशी द्वितीय स्थान पर रहे तथा बठिंडा की अमरप्रीत कौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव के तीसरे संस्करण के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए और सभी प्रतिभागियों को अपनी शुभकामनाएं दीं। बता दें कि राज्य युवा संसद (एसवाइपी) के समापन समारोह में उनतीस (29) राज्यों के विजेताओं को राष्ट्रीय जूरी के समक्ष बोलने का अवसर मिला था। इस जूरी में लोकसभा सदस्य भर्तृहरि महताब और डॉ. सत्यपाल सिंह के अलावा सेवानिवृत्त आइआरएस अनु जे सिंह, और वरिष्ठ सलाहकार सूचना व प्रसारण मंत्रालय कंचन गुप्ता शामिल रहे।
🏏 खेल
संसद भवन में मध्यप्रदेश की बेटी ने ऐसा क्या किया कि मुरीद हो गये सभी सांसद
राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव (एनवाइपीएफ) के तीसरे संस्करण के समापन समारोह में भोपाल की बेटी रागेश्वरी अंजना ने अपने ओजपूर्ण उद्बोधन में राष्ट्रप्रेम तथा लोकत्रंत के बारे में प्रखर विचार पेश करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।