भोपाल: राज्य सरकार ने भाजपा को शिवपुरी के ग्राम नोहरीकला में जिला कार्यालय भवन बनाने हेतु शासकीय भूमि आवंटित करने का निर्णय लिया है। शिवपुरी जिला नजूल निवर्तन समिति तथा ग्वालियर संभाग स्तरीय समिति ने इसकी अनुशंसा की थी।
भाजपा को कलेक्टर गाईड लाईन वर्ष 2025-26 के अनुसार भूमि का प्रब्याजी 62 लाख 66 हजार रुपये एवं वार्षिक भू-भाटक 20 हजार रुपये पर भूमि आवंटन करने का निर्णय लिया गया है।
डॉ. नवीन आनंद जोशी