चयनित कृषि उपज मंडियों में डिजिटल वीडियो इंटरफेस उपकरण स्थापित होंगे


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

मंडी बोर्ड के प्रबंध संचालक कुमार पुरुषोत्तम ने आदेश जारी कर दिया है, आदेश में कहा गया है कि मंडी प्रांगणों में डिस्प्ले स्क्रीन उपकरण स्थापित करने हेतु उपयुक्त स्थल का चयन किया जाये..!!

भोपाल:राज्य का मंडी बोर्ड भवांतर योजना के अंतर्गत चयनित कृषि उपज मंडी समितियों में आधुनिकीकरण के लिये डिजिटल वीडियो इंटरफेस उपकरण स्थापित करेगा। इसके लिये मंडी बोर्ड के प्रबंध संचालक कुमार पुरुषोत्तम ने आदेश जारी कर दिया है। आदेश में कहा गया है कि मंडी प्रांगणों में डिस्प्ले स्क्रीन उपकरण स्थापित करने हेतु उपयुक्त स्थल का चयन किया जाये।

स्थल उपकरण की दृष्ट से उपयुक्त होना चाहिये। स्थल का चयन इस प्रकार किया जाये जिससे मंडी प्रांगण में आने वाले कृषक बंधुओं एवं आम जनों को प्रसारित सूचनाओं का अधिक से अधिक लाभ हो। स्थल के पास विद्युत कनेक्शन एवं प्रायवेट इंटरनेट की पर्याप्त सुविधा हो। उपकरणों की देखभाल का दायित्व संबंधित मंडी समिति का होगा।