मानदेय को लेकर हेल्थ वेलनेस सेंटर पर योग प्रशिक्षक और सहायकों में असंतोष


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

देश के अन्य राज्यों में हेल्थ वेलनेस सेंटर पर योग प्रशिक्षक को ₹8000 ओर योग सहायक को ₹5000 विभाग द्वारा दिया जा रहा है, प्रदेश में कुल 1346 योग प्रशिक्षक और योग सहायक जो कि आउट सोर्स 2021 से रखे गए है..!!

भोपाल: राष्ट्रीय आयुष मिशन (NAM) के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर (HWC) एवं योग वेलनेस सेंटर (YWC) में कार्यरत योग प्रशिक्षकों एवं योग सहायकों को आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से नियुक्त किया गया है, जिसके कारण निर्धारित मानदेय से अत्यधिक कटौती की जा रही है। इसे लेकर उनमें असंतोष है। 

देश के अन्य राज्यों में हेल्थ वेलनेस सेंटर पर योग प्रशिक्षक को ₹8000 ओर योग सहायक को ₹5000 विभाग द्वारा दिया जा रहा है। प्रदेश में कुल 1346 योग प्रशिक्षक और योग सहायक जो कि आउट सोर्स 2021 से रखे गए है जिनको इतना मानदेय दिया जा रहा है । अन्य राज्यों के अनुसार बहुत ही कम है। मध्य प्रदेश में आउट सोर्स के माध्यम से रखे गए योग प्रशिक्षक को ₹4847 ओर योग सहायक को ₹3027 दिया जा रहा है। 

इसके अतिरिक्त योग प्रशिक्षक के मानदेय से ₹666/- एवं योग सहायक से ₹417/- भविष्य निधि (PF) के रूप में कटौती की जाती है, जबकि PF की राशि समय पर जमा नहीं की जाती। यही नहीं, विगत चार वर्षों से ESI कार्ड तक उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। श्रम मंत्रालय द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन मानकों से भी अत्यंत कम है। आयुष मंत्रालय के बजट में निरंतर वृद्धि होने के बावजूद योग प्रशिक्षकों एवं योग सहायकों के मानदेय में कोई यथोचित सुधार नहीं किया गया है, जिससे हम आर्थिक एवं मानसिक संकट से जूझ रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ यादव से की मांग 

प्रदेश में योग प्रशिक्षकों एवं योग सहायकों ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को पत्र लिखकर मांग की है कि आउटसोर्स व्यवस्था से मुक्त कर विभाग द्वारा प्रत्यक्ष मानदेय भुगतान की व्यवस्था की जाए।

अंशकालिक पदों को पूर्णकालिक किया जाए। आयुष विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश की तरह ही मप्र के योग प्रशिक्षक को ₹27,000 /-ओर योग सहायक को ₹10,000 /-मानदेय दिया जाय।