अवैध खनन को रोकने गए DSP को डंपर से कुचला, मौत 


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

हत्या के बाद डंपर चालक फरार है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान जारी है..!

हरियाणा के मेवात में अवैध खनन की जांच के लिए गए गए डीएसपी की डंपर से कुचलकर हत्या किये जाने का मामला सामने आया है। हत्या के बाद डंपर चालक फरार है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान जारी है।

यह सनसनीखेज वारदात मेवात के तावडू  में हुई। यहाँ DSP सुरेंद्र सिंह बिश्नोई नूंह में अवैध खनन की घटना की जांच के लिए गए थे, जहाँ डम्पर चालक ने उनकी कुचलकर हत्या कर दी। घटना के बाद हरियाणा सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। 

कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने इस घटना को लेकर हरियाणा की नाकामी बताया है। उन्होंने कहा कि सरकार विफल साबित है। कहीं खनन माफिया तो कहीं संगठित गैंगस्टर घूम रहे हैं। पिछले 10 दिनों में 5 विधायकों को जान से मारने की धमकी दी गई है और सरकार कुछ नहीं कर पा रही है। 

बताया जा रहा है कि DSP सुरेंद्र सिंह बिश्नोई इस साल ही रिटायर होने वाले थे। डंपर से कुचले जाने के बाद  DSP सुरेंद्र सिंह बिश्नोई की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुँच गए हैं।