महाराष्ट्र में अब कब और कैसे बनेगी नई सरकार? इस सवाल का जवाब अब सबके सामने है। यह तय हो गया है कि एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री होंगे। पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसका ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि वे सिर्फ़ एकनाथ शिंदे को बहार से मार्गदर्शन देंगे।
सत्ता का लालच नहीं , हिंदुत्व को आगे बढ़ाना हमारा मकसद : देवेंद्र फडणवीस #Mumbai #ShivSena #BJP #EknathShinde #ATVideo pic.twitter.com/vXQYl5nbXz
— AajTak (@aajtak) June 30, 2022
फडणवीस ने जानकारी दी है कि सिर्फ एकनाथ शिंदे ही आज सीएम पद की शपथ लेंगे। शिंदे शाम 7.30 बजे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे कि फडणवीस मुख्यमंत्री बनेंगे, लेकिन अब शिंदे की ताजपोशी होने जा रही है।
महाराष्ट्र के विकास के लिए हम बीजेपी के साथ आए हैं : #EknathShinde #Mumbai #ShivSena #BJP #EknathShinde #ATVideo pic.twitter.com/OAFetrjbLg
— AajTak (@aajtak) June 30, 2022
फडणवीस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कुछ बड़ी बाते सामने रखीं हैं। फडणवीस बोले, विधानसभा चुनाव के बाद बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी है। उस समय शिवसेना ने भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था, लेकिन जब शिवसेना ने एनसीपी और कांग्रेस से हाथ मिलाया तो यह जनादेश का अपमान था।
यह भी पढ़े:
तो वहीं एकनाथ शिंदे ने भी बीजेपी और बीजेपी नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने अपने इस कदम को बाला साहेब के हिंदुत्व को आगे बढ़ाने के लिए ज़रूरी बताया। उन्होंने कहा, महाराष्ट्र के विकास के लिए हम बीजेपी के साथ आए हैं। शिंदे के शपथ लेने के कुछ दिन दी बाद ही नए मंत्रीमंडल का भी शपथ ग्रहण होगा।
उद्धव ठाकरे ने दिया इस्तीफ़ा-
उद्धव ठाकरे के बुधवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद आज एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस के बीच अहम बैठक हुई। जिसके बाद दोनों नेता राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलने पहुंचे। इस बीच, उन्होंने राज्यपाल को नई सरकार बनाने की अपनी योजना के बारे में बताया।
यह भी पढ़े:
गौरतलब है कि 19 जून को एकनाथ शिंदे ने शिवसेना से बगावत कर दी थी और 39 विधायकों के साथ गुवाहाटी चले गए थे। उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के बाद बागी विधायक बुधवार को गोवा पहुंचे। फिलहाल सभी गोवा के होटलों में ठहरे हुए हैं। जबकि एकनाथ शिंदे सरकार गठन को लेकर चर्चा के लिए मुंबई पहुंचे हैं।