वेदर इन्फोर्मेशन नेटवर्क से किसानों को मिलेगा लाभ: CM


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

पहली बार सीएम निवास पहुंचे कृष्ण पटेल सीएम डॉ. यादव ने मिलकर हुए भावुक, सीएम डॉ. यादव से मिले अनेक प्रतिनिधि मंडल..!!

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से शुक्रवार को सीएम निवास में अनेक प्रतिनिधिमंडल मिले। इनमें विधायक अर्चना चिटनिस और मंजू दादू भी शामिल हैं। विधायक, बुरहानपुर अर्चना चिटनीस ने विकास कार्यक्रमों को गति देने के लिए सीएम डॉ. यादव का आभार व्यक्त किया, वहीं विधायक नेपानगर मंजू राजेंद्र दादू ने वेदर इन्फोर्मेशन नेटवर्क एंड डाटा सिस्टम (WINDS) केंद्र की मंत्रि-परिषद द्वारा स्वीकृति के लिए आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि इस केन्द्र के संचालन से मौसम आधारित आंकड़े उपलब्ध होंगे और कृषकों के हित में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का क्रियान्वयन तेजी से होगा।

विधायक मंजू राजेंद्र दादू के साथ आए जनप्रतिनिधियों एवं प्रमुख नागरिकों में ग्राम कोरिया कौन के निवासी कृष्ण पटेल भी शामिल थे जो पहली बार राजधानी आए। उन्हें सीएम डॉ. यादव से भेंट करने की उत्कंठा थी। सीएम डॉ. यादव से मुलाकात करते ही वे प्रसन्नता से भावुक हो गए। सीएम डॉ. यादव उनसे जिस आत्मीयता से मिले और हालचाल पूछा, तो कृष्ण ने कहा कि वे आज बहुत आनंदित हैं। कभी यह सोचा नहीं था कि भोपाल आकर सीएम जी से सहज भेंट और बातचीत हो जाएगी।