भोपाल: राज्य के सिंगरौली जिले में ओपन कास्ट घिरोली कोल माइन परियोजना मेसर्स स्ट्राटाटेक मिनरल रिसोर्सेज प्रालि में 1397.54 हैक्टेयर वन भूमि प्रभावित हो रही है तथा इसके बदले क्षतिपूरक वनीकरण हेतु इतनी की मात्रा में राजस्व भूमि अन्य जिलों में निरन्तर ली जा रही है।
अब शिवपुरी जिले की तहसील पोहरी में 55 हैक्टेयर राजस्व भूमि ली गई है जिसे राज्य के वन विभाग ने भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 29 के तहत संरक्षित वन भूमि घोषित कर दिया है।