अविमुक्तेश्वरानंद पर FIR, रामभद्राचार्य पर क्यों भड़के सपा अध्यक्ष अखिलेश?


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ दर्ज FIR को लेकर अखिलेश यादव का बयान अब सामने आया है, उन्होंने रामभद्राचार्य का नाम लेते हुए इस मामले पर अहम बयान दिया..!!

ज्योतिर्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनकी शिष्यों के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप में केस दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश पर प्रयागराज के झूंसी थाने में पुलिस ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ केस दर्ज किया है।

इस मामले में अब राजनीति तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। इस बीच शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने भी अखिलेश यादव को लेकर बयान जारी किया है।

गौरतलब है कि सपा मुखिया अखिलेश यादव ने इस मामले में जगत गुरु रामभद्राचार्य का नाम लिया है। कहा जा रहा है कि शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य के खिलाफ केस करने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी कथावाचक रामभद्राचार्य के शिष्य हैं।

इस पर जवाब देते हुए अखिलेश यादव ने कहा, "अगर शिकायत करने वाला रामभद्राचार्य का शिष्य है, तो मैंने रामभद्राचार्य के खिलाफ केस वापस लेकर गलती की।" अखिलेश यादव ने आगे कहा कि मुझे उन्हें जेल भेज देना चाहिए था।

इस बीच, अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी निशाना साधा। अखिलेश यादव ने कहा कि वह अब अपने कपड़ों से गुमराह नहीं होंगे। कपड़े पहनने और कान छिदवाने से कोई योगी नहीं हो जाता।

गौरतलब है कि अखिलेश यादव के बयान के बाद शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने भी इस मामले पर बयान जारी किया है। रामभद्राचार्य पर अखिलेश के बयान को लेकर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, "अखिलेश समझदार आदमी हैं। वह लोगों की आवाज सुनकर ही बोलते हैं।"

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का FIR पर बड़ा बयान सामने आया है उन्होंने शिकायत करने वाले आशुतोष महाराज के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि, ''ईश्वर सब देख रहा है, जो गलत होगा उसे सजा मिलनी चाहिए।'' 

आशुतोष महाराज पर 25,000 रुपये का इनाम था। फिर उन्होंने कहा कि उनके मठ के दरवाजे पुलिस के लिए खुले हैं। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने इसे एक साजिश बताया और जांच में पुलिस के साथ पूरा सहयोग करने का वादा किया।