मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर गुरुवार शाम आग लग गई। फायर ब्रिगेड और इमरजेंसी टीमें मौके पर पहुंचीं। उन्होंने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
एयरपोर्ट प्रवक्ता के मुताबिक, आग शाम 6:10 बजे लगी। शुरूआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। आग ग्राउंड फ्लोर पर स्थित पावर हाउस के सीलिंग लेवल तक ही रही। वहां मौजूद इलेक्ट्रिक ट्रे, वायरिंग, केबल, इंस्टॉलेशन और इलेक्ट्रिक पैनल जल गए।
गेट बंद किए, कुछ फ्लाइट रोकी गईं
सुरक्षा के कारण कुछ देर के लिए एयरपोर्ट के सभी गेट बंद कर दिए गए, जिससे यात्रियों की लाइन लग गई। टर्मिनल-1 की कुछ फ्लाइट एहतियात के तौर पर रोकी गईं, जिससे फ्लाइट आॅपरेशन प्रभावित हुआ। अधिकारियों के अनुसार, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
पुराण डेस्क