Ujjain Live: शिवरात्रि पर महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, देखे मंदिर के अंदर से सीधा प्रसारण

महाकाल मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व का उल्लास छा गया है। मंगलवार तड़के 2.45 बजे गर्भगृह के पट खुलते ही चहुंओर जय महाकाल का उद्घोष सुनाई दे रहा है। भक्तों का प्रवेश 5.30 बजे से शुरू हुआ है, जो बुधवार रात 11 बजे तक जारी रहेगा। अपने निराले राजा महाकाल के दर्शन पाकर भक्त निहाल हो रहे हैं। सुबह चार धाम मंदिर के पास श्रद्धालुओं के बीच धक्का-मुक्की की घटना सामने आई थी, लेकिन मंदिर में ड्यूटी पर लगी पुलिस की सतर्कता से सब ठीक हो गया। सामान्य दर्शनार्थियों के लिए नि:शुल्क दर्शन की दो कतार लगी है। एक कतार 250 रुपये के शीघ्र दर्शन टिकट वाले श्रद्धालुओं के लिए आरक्षित की गई है।