भोपाल: उज्जैन के पूर्व सांसद प्रेम चंद गुड्डू ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मंत्रिमण्डल के उस फैसले का स्वागत किया है, जिसमें किसानों की कृषि विभिन्न योजनाओं के लिए किसानों की भूमि का जब अर्जन किया जाएगा तो उन्हें चार गुना मुआवजा दिया जाएगा। इस फैसले के परिणाम स्वरुप वर्तमान में किसानों को जो मुआवजा मिल रहा था उसकी तुलना में दुगना मुआवजा मिल सकेगा। यह फैसला एक बड़ा और क्रांतिकारी फैसला है। इस फैसले से किसानों के शोषण की सालों से मध्य प्रदेश में चली आ रही परंपरा समाप्त हो जाएगी।
किसानों के साथ जो आपका दिल का संबंध है उसे ध्यान में रखते हुए आपके द्वारा लिया गया यह फैसला दिल का फैसला है। मैं इस क्रांतिकारी फैसले के लिए आपको धन्यवाद देता हूं और साथ ही आग्रह करता हूं कि वर्तमान में जिन प्रोजेक्ट के लिए किसानों की भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है उसमें इस फैसले को लागू किया जाएं।
गणेश पाण्डेय