भोपाल में राज्य स्तरीय शूटिंग बॉल चैंपियनशिप का भव्य समापन


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला इंदौर और नगर निगम भोपाल की टीम के बीच खेला गया, जिसमें इंदौर की टीम ने 21-17 अंकों से जीत दर्ज कर विजेता का खिताब अपने नाम किया..!!

भोपाल: तात्या टोपे स्टेडियम में आयोजित25 एवं 26 अप्रैल 2026 , दो दिवसीय  राज्य स्तरीय शूटिंग बॉल चैंपियनशिप का भव्य समापन दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवान दास सबनानी एवं मप्र प्रेस क्लब अध्यक्ष डॉ.नवीन आनंद जोशी द्वारा किया गया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला इंदौर और नगर निगम भोपाल की टीम के बीच खेला गया, जिसमें इंदौर की टीम ने 21-17 अंकों से जीत दर्ज कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। 

नगर निगम भोपाल की टीम उपविजेता रहीlटूर्नामेंट में “हीरो ऑफ दटूर्नामेंट” का खिताब नगर निगम भोपाल के अमित को, जबकि “बेस्ट शूटर” का पुरस्कार इंदौर टीम के सिकंदर को प्रदान किया गया।समापन अवसर पर विधायक भगवान दास सबनानी ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र एवं नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर भोपाल शूटिंग बॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष राधेश्याम भार्गव, संरक्षक सुभदासुबोध श्रीवास्तव, विक्रम अवार्ड से सम्मानित हेमलता छतवानी, कोषाध्यक्ष हिमांशी चौबे, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रमेश तिवारी एवं भानु भारद्वाज सहित आयोजन समिति के महासचिव रोहित सिंह उपस्थित रहे।सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों एवं दर्शकों को प्रतियोगिता की सफलता पर बधाई दी।