बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बेहद जरूरी है कि आप उन्हें वहीं चीजें खिलाएं जो उनके स्वस्थ के लिए लाभकारी हो। लेकिन आजकल बच्चों में जंक फूड का सेवन काफी बढ़ गया है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें गलती से भी बच्चों को नहीं देना चाहिए..!
बच्चों की सेहत के लिए हानिकारक है ये चीजें-
ख़राब खानपान का बच्चों के स्वास्थ्य पर बहुत बुरा असर पड़ता है। तो आइए जानते हैं उन सभी चीजों के बारे में जो बच्चों की सेहत के लिए खतरनाक हो सकती हैं और माता-पिता को इन चीजों को बच्चों से दूर रखना चाहिए।
सफेद ब्रेड-
सफेद ब्रेड बनाने में मैदा इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा इसे लंबे समय तक अच्छा रखने के लिए इसमें कई तरह के प्रिजर्वेटिव इस्तेमाल किये जाते है। इसके साथ ही ब्रेड में नमक और सोडियम का भी इस्तेमाल किया जाता है. अधिक मात्रा में ब्रेड का सेवन करने से बच्चों को खुजली, एलर्जी, त्वचा पर रैशेज की समस्या हो सकती है। ब्रेड की जगह आप अपने बच्चों को ओट्स पैनकेक और दलिया खिला सकते हैं।
ज्यादा मीठा खाने से बचें-
बाजार में मिलने वाले खाद्य पदार्थों में चीनी की मात्रा बहुत अधिक होती है, जिससे बच्चों में मोटापे और हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ज्यादा मीठा खाने से बच्चों के दांत खराब हो सकते हैं और हड्डियां कमजोर हो सकती हैं।
ऐसे मामलों में, बच्चों के आहार से अतिरिक्त चीनी वाले उत्पादों को हटाना आवश्यक है। अगर आपके बच्चे का मन कुछ मीठा खाने का है तो आप ताजे फल दे सकते हैं। इसमें प्राकृतिक चीनी होती है।
फल और दही-
फल और दही दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। लेकिन बच्चों को गलती से भी ये चीजें एक साथ नहीं देनी चाहिए। दही और फल एक साथ खाने से कई तरह के टॉक्सिन निकलते हैं, जो बच्चों की आंतों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में जरूरी है कि बच्चों को कुछ समय बाद दही देकर फल खिलाएं।
कच्चा दूध और पनीर-
कच्चे दूध और पनीर में हानिकारक बैक्टीरिया होते हैं, जो बच्चों में दस्त और खतरनाक संक्रमण का कारण बन सकते हैं। इसके अलावा ये चीजें बच्चों की आंतों को भी नुकसान पहुंचाती हैं। बच्चों को कच्चा दूध और पनीर आदि खिलाने से बचना जरूरी है।