कोलेस्ट्रॉल को कई बीमारियों का घर माना जाता है। कई बार लोग अपने बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को लेकर चिंतित रहते हैं। अगर आपको भी कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना है तो इन 5 चीज़ों का सेवन कीजिये
सौंफ
अगर आप रात में सौंफ के बीज को पानी में भिगो दें और सुबह उस पानी को छानकर पी लें तो इससे आपके कोलेस्ट्रॉल में काफी हद तक सुधार हो सकता है। सौंफ का उपयोग अक्सर माउथ फ्रेशनर के रूप में किया जाता है।
लहसुन
कई लोगों को लहसुन इसकी गंध के कारण पसंद नहीं होता लेकिन यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल को कम करने में बहुत मददगार होता है। रोज सुबह इसकी 2 या 3 कलियाँ चबाएं या भूनकर सब्जी बनाते समय उसमें मिला दें।
अदरक
अदरक हमारे शरीर में पाचन के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। आप अदरक को कच्चा या भूनकर भी खा सकते हैं। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह नसों में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में बहुत काम करता है।
हल्दी
हम अपने भोजन को स्वादिष्ट बनाने के लिए हल्दी का उपयोग करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह कोलेस्ट्रॉल को भी कम कर सकती है। इसके लिए दूध और गर्म पानी में थोड़ी सी हल्दी डालकर पिए। कुछ ही दिनों में आपको फर्क नजर आने लगेगा।
आंवला
उच्च कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में आंवला उपयोगी हो सकता है। आंवले में विटामिन सी बहुत अधिक मात्रा में होता है। इससे दिल को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है. तनाव कम करता है और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रण में रखता हैं।