हाई ब्लड प्रेशर को हाईपरटेंशन के नाम से भी लोग जानते हैं। ये समस्या लाखों लोगों को परेशान कर रही है। जिसका मुख्य कारण तनाव है, वहीं बहुत सारे लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या जेनेटिक भी होती है। हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को ज्यादातर दवाओं से कंट्रोल किया जाता है। लेकिन केवल दवाएं ही नहीं ब्लड प्रेशर को डाउन करने के लिए कुछ मसालों और हर्ब्स का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। ये नेचुरली आपके ब्लड प्रेशर को सही रखने में मदद करते हैं। खाने में अगर हर दिन इन मसालों और हर्ब्स को डालते हैं तो ये ये हार्ट हेल्थ को भी सही रखने में मदद करते हैं।
लहसुन
लहसुन को डायबिटीज, हार्ट हेल्थ और ब्लड प्रेशर के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमे मौजूद एलिसीन कंपाउंड के काफी सारे फायदे हैं। ये नसों को रिलैक्स करने के साथ ही ब्लड फ्लो को सही करता है। जिससे धमनियों पर दबाव कम बनता है और ब्लड प्रेशर को डाउन होने में मदद मिलती है।
अदरक
अदरक एंटी ऑक्सीडेंट्स और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। इसकी मदद से ब्लड सर्कुलेशन को इंप्रूव करने और मसल्स् को रिलैक्स करने में मदद मिलती है। जिससे हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में अदरक आराम पहुंचाता है।
दालचीनी
दालचीनी ब्लड प्रेशर को रेगुलेट करने में मदद करती है। स्टडी के मुताबिक ब्लड वेसल्स को रिलैक्स करने और सूजन को कम करने के साथ दालचीनी को डाइट में शामिल करने के और भी कई फायदे हैं।
गुड़हल की चाय
गुड़हल का इस्तेमाल केवल बालों की खूबसूरती के लिए ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी किया जाता है। गुड़हल की चाय हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करती है।
इलायची
इलायची को हर दिन खाने से ये ब्लड वेसल्स को रिलैक्स करने में मदद करती है। इलायची को सीधे माउथ फ्रेशनर के तौर पर खाने से दांतों के साथ ही ब्लड प्रेशर को डाउन करने में मदद मिलती है।
रोजमेरी
रोजमेरी हर्ब्स में एंटी इंफ्लेमेटरी कंपाउंड होते हैं। जो शरीर की सूजन को कम करते हैं। साथ ही एंटीऑक्सीडेंट्स हार्ट हेल्थ को इंप्रूव करने के साथ ही शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को भी बढ़ाते हैं। जिससे धमनियों पर खून का दबाव कम होता है और ब्लड प्रेशर की समस्या कम होती है।