भिंड के पास बबेड़ी गांव खेतों में फाइटर प्लेन हुआ क्रैश, मिराज 2000 क्रैस,फाइटर प्लेन ग्वालियर एयरफोर्स स्टेशन से रूटीन उड़ान के लिए उड़ा था मिराज 2000, भिंड के बबेड़ी गांव के मनके पुरा के खेतों में वायु सेना का फाइटर प्लेन रूटीन की उड़ान के दौरान क्रेश हो गया हालांकि इस दुर्घटना में फाइटर प्लेन तो पूरी तरीके से नष्ट हो गया, दुर्घटनाग्रस्त हुआ फाइटर प्लेन मिराज 2000 बताया जा रहा है जो कि ग्वालियर एयर फोर्स स्टेशन से रूटीन उड़ान पर निकला हुआ था और कुछ ही देर बाद क्रेश कर गया, लेकिन फाइटर प्लेन उड़ाने वाले फ्लाइट लेफ्टिनेंट अभिलाष पांडे प्लेन से सुरक्षित ईजेक्ट कर दुर्घटना स्थल से तीन किलोमीटर दूर भारौली गांव के पास खेतों में उतर गए, प्लेन क्रैश की जानकारी मिलते ही ग्वालियर से सेना का हेलीकप्टर फ्लाइट लेफ्टिनेंट अभिलाष पांडे को लेकर ग्वालियर एयर फोर्स स्टेशन के लिए उड़ गया, रास्ते से निकल रहे एक राहगीर शिशुपाल सिंह ने कंट्रोल रूम ओर पुलिस अधीक्षक को सूचना दी जिसके उपरांत सबसे पहले पुलिस अधीक्षक मनोज सिंह भारी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त विमान घेराबंदी कर ली और आम लोगों को प्लेन से दूर किया,प्लेन क्रैश की जानकारी मिलते ही आसपास गांव के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए थे और प्लेन को देखने लगे, पुलिस ने भीड़ को घटनास्थल से बाहर कर एयरपोर्ट के अधिकारियों को दुर्घटनाग्रस्त प्लेन का मलवा एकत्रित करने में सहयोग प्रदान किया, साथ ही ग्वालियर एयरफोर्स स्टेशन से कई एंबुलेंस फायर बिग्रेड गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है हालांकि तब तक पास के ही ट्यूबवेल से जलते प्लेन के मलवे को बुझा दिया गया था, इस प्लेन क्रैश में पायलट की बड़ी सूझबूझ सामने आई पायलट ने आस-पास के गांव को बचाते हुए खेतों में प्लेन को क्रश करा कर सुरक्षित इजेक्शन किया,जिसकी बदौलत किसी प्रकार की जनहानी सामने नहीं आई है। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो ज़लता हुआ प्लेन एकदम से नीचे आया और एक धमाके के साथ खेत में गिर कर फट गया, जिससे खेत में एक विशाल गड्ढा बन गया था, मौके पर पहुंचे एयर फोर्स के अधिकारी क्रश फाइटर जेट के मालवे को एकत्रित कर जांच के लिए ले जाने में लग गए।
🏏 खेल
Air Force Plane Crash in Bhind: एयरफोर्स का विमान क्रेश, पैराशूट से कूदकर पायलट ने बचाई जान !!
Air Force Plane Crash in Bhind: एयरफोर्स का विमान क्रेश, पैराशूट से कूदकर पायलट ने बचाई जान !!