मप्र का बुंदेलखंड। अपनी सांस्कृतिक, ऐतिहासिक एवं खनिज संपदा का धनी यह क्षेत्र अद्भुत है। इसी क्षेत्र की सीमा में शामिल होता है, लोकसभा सीट खजुराहो। खजुराहों,देश के दिल मध्य प्रदेश का एक अहम हिस्सा है, जो अपने प्राचीन एवं मध्यकालीन मंदिरों के लिये विश्व विश्वविख्यात है| देश ही नही बल्कि परदेस से भी पर्यटक प्रेम के इस अप्रतिम सौंदर्य और अनुपम कला की एक झलक के लिए यहाँ का रुख करते हैं| विडंबना ..सब होने के बावजूद कुछ साल पहले तक पिछड़ेपन के त्रास से पीड़ित, बेबसी के आंसू बहा रहा था| पर्यटन का एक बड़ा केंद्र होने के चलते क्षेत्र के विकास को लेकर दावे तो हुए लेकिन दायरा ... सिर्फ और सिर्फ कागजों तक सिमटा रहा| क्षेत्र के विकास को लेकर गंभीरता शुन्य रही| साल 2019 में समीकरण बदले और खुजराहो संसदीय क्षेत्र से युवा नेता व्हीडी शर्मा को मौका मिला। ठोस रणनीति,गंभीर प्रयास थे कि परिणाम.. बदले खजुराहो आज आइकोनिक सिटी का दर्जा हासिल कर चुका है| रेल सुविधा में बढ़ोत्तरी हुई है| प्रयागराज से मऊ (प्रयागराज एक्सप्रेस), बरौनी से अहमदाबाद (बरौनी एक्सप्रेस), खजुराहो से कुरुक्षेत्र (कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस) मैमो ट्रेन खजुराहो से महोबा संचालित कराई गई। रेल सेवा के अतिरिक्त वायुयान सेवा यानी के कई बड़े शहरों से कनेक्टीव्हिटी बढ़ी है| अब स्पाइस जेट सेवा से खजुराहो सीधा दिल्ली से जुड़ता है| सड़क निर्माण को लेकर भी इस क्षेत्र ने काफी तरक्की की है| खजुराहो से बमीठा एक्सप्रेस वे 10 कि.मी. 92 करोड लागत से स्वीकृत किया गया है| क्षेत्र के गाँवों को आपस में जोड़ने को लेकर भी ख़ास ध्यान दिया गया है| इसी के चलते प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना के अंतर्गत तीनो जिलों में लगभग 300 कि. मी. की रोड स्वीकृत करवाने के लिए सांसद शर्मा ने अथक प्रयास किए| स्वास्थय क्षेत्र में संजीदगी से कदम उठाए गए हैं| जिसकी कहानी क्षेत्र के सरकारी अस्पताल खुद ब खुद कहते हैं| योग के साथ आयुष अस्पताल छतरपुर में स्वीकृत हो चुका है| ज़ाहिर है क्षेत्र के वासियों को बड़ी स्वास्थ्य सेवा हासिल होगी| शिक्षा के साथ खेल सुविधा देने में भी इस क्षेत्र को उपलब्धि हासिल है| अन्य शिक्षा सुविधाओं के साथ कटनी एवं खजुराहों में केद्रीय विद्यालय का स्वीकृत किया जाना,सभी को भा गया| पन्ना स्टेडियम के लिए 325लाख रुपये स्वीकृत होने की खबर क्या आई,खिलाडियों का दिल खुश हो गया| अब यदि एक और खास उपलब्धि की बात न हो तो बुंदेलखंड क्षेत्र के इस संसदीय क्षेत्र के साथ न्याय न होगा |और वो है, नदी जोडो महापरियोजना के अंतर्गत केन-बेतवा नदी जोडो परियोजना की स्वीकृति एवं वित्तपोषण की कार्रवाई सांसद वीडी शर्मा की सक्रियता के चलते अन्य विशेषताओं के साथ अब विकासशील संसदीय क्षेत्र की फेहरिस्त में शुमार हो चला है। प्रयासों में कमी तो नही है लेकिन आवश्यकता की मांग अभी और है। आशा है कि खुजराहो आइकॉनिक सिटी बना तो पूरा क्षेत्र भी आइकॉनिक संसदीय क्षेत्र बनकर एक अलहदा स्थान हासिल करेगा।