आईएएस अधिकारियों के लिये आईगोट कोर्स अनिवार्य हुआ, न करने पर एपीआर होगी प्रभावित


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग न यह कोर्स अब तक न करने वाले आईएएस अधिकारियों से कहा है कि वे यथाशीघ्र इन कोर्स को पूरा करें..!!

भोपाल: राज्य सरकार के विभिन्न विभागों एवं कार्यालयों में पदस्थ आईएएस अधिकारियों आईगोट कर्मयोगी पोर्टल पर दिये कोर्स अनिवार्य रुप से करने होंगे तथा ऐसा न करने पर उनकी एपीआर (एनुअल परफार्मेंस रिपोर्ट) प्रभावित होगी क्योंकि आईगोट पोर्टल का इन्टीग्रेशन एपीआर से कर दिया गया है।

राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग न यह कोर्स अब तक न करने वाले आईएएस अधिकारियों से कहा है कि वे यथाशीघ्र इन कोर्स को पूरा करें।