सतपुड़ा में टाइगर ने महुआ बीनने गए ग्रामीण को मार डाला


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

जनवरी से अप्रैल 2026 की शुरुआत तक महुआ बीनने गए कम से कम 4 से अधिक ग्रामीणों की मौत बाघ (टाइगर) के हमले से हो चुकी है..!!

भोपाल: गुरुवार को सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की मल्लूपुरा बीट में चनागढ़ के निकट बाघ ने महुआ बीन रहे ग्रामीण सुधराम पर हमला कर मार डाला। जनवरी  से अप्रैल 2026 की शुरुआत तक महुआ बीनने गए कम से कम 4 से अधिक ग्रामीणों की मौत बाघ (टाइगर) के हमले से हो चुकी है। 

सबसे अधिक घटनाएं छिंदवाड़ा और बालाघाट के जंगलों से सामने आई हैं। पेंच टाइगर रिजर्व, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व और बालाघाट व अन्य वन क्षेत्रों में यह सिलसिला जारी है। महुआ सीजन में ग्रामीण सुबह-सुबह जंगल जाते हैं, जिससे वे बाघ और तेंदुए का शिकार बन रहे हैं। वन विभाग ग्रामीणों को अकेले जंगल न जाने और सतर्क रहने की सलाह दे रहा है। इसके बाद भी ग्रामीण महुआ बीनने जा रहें हैं।