एशियाड में भारत ने रचा इतिहास, पहली बार जीते 100 मेडल


स्टोरी हाइलाइट्स

एशियाई खेलों के इतिहास का भारत का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन

चीन के गुवांगझोउ में  चल रहे एशियाई खेलों में भारत ने इतिहास रच दिया है। एशियाड के इतिहास में पहली बार भारत ने 100 मेडल जीत लिए हैं। इन 100 मैडल में भारत के 25 गोल्ड भी शामिल हैं। यह  एशियाई खेलों के इतिहास का भारत का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है।

महिला कबड्डी टीम ने गोल्ड जीतकर भारत को 100वां मेडल दिलाया। भारतीय विमेंस कबड्‌डी टीम ने चाइनीज ताइपे को फाइनल में 26 -25 से हराकर गोल्ड जीतने के साथ ही भारत के लिए 100वां मेडल जीता।  

एशियन गेम्स में 14वें दिन भारत को आर्चरी कंपाउंड में चार मेडल मिले। इनमें 2 गोल्ड, एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज शामिल है। दिन की शुरुआत आर्चरी के कंपाउंड इंडिविजुअल विमेंस इवेंट में दो मेडल के साथ हुई।

शनिवार को भारत को पहला मेडल आर्चरी के कंपाउंड इंडिविजुअल विमेंस में अदिति गोपीचंद स्वामी ने दिलाया। ब्रॉन्ज मेडल के लिए हुए इस मैच में अदिति ने मलेशिया की रतिह फदली को 146-140 से हराया।

महिलाओं के बाद मेंस इवेंट में भारत को गोल्ड और सिल्वर मेडल मिले। ओजस प्रवीण ने गोल्ड के हुए मुकाबले में हमवतन अभिषेक वर्मा को 149-147 से हराया। अभिषेक को सिल्वर से ही संतोष करना पड़ा। इसके साथ ही भारत के 100 मेडल हो गए हैं। इनमें 25 गोल्ड शामिल है।