IPL 2026:  आज डबल हेडर, पहले मुकाबले में टॉपर पंजाब को दिल्ली की चुनौती


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

प्वाइंट्स टेबल में पंजाब किंग्स 6 मैचों में 11 अंकों के साथ टॉप पर है। टीम ने 5 मैच जीते हैं, जबकि कोलकाता के खिलाफ एक मैच बारिश से धुल गया था, दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स 6 मैचों में 3 जीत और 3 हार के साथ छठे स्थान पर है..!!

IPL 2026 का 35वां मैच पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। मुकाबला 3:30 बजे से अरुण जेटली स्टेडियम में होगा। प्वाइंट्स टेबल में पंजाब किंग्स 6 मैचों में 11 अंकों के साथ टॉप पर है। टीम ने 5 मैच जीते हैं, जबकि कोलकाता के खिलाफ एक मैच बारिश से धुल गया था। दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स 6 मैचों में 3 जीत और 3 हार के साथ छठे स्थान पर है।

दोनों टीमों के बीच अब तक 34 मैच खेले गए हैं। इनमें 16 दिल्ली और 17 पंजाब किंग्स ने जीते हैं। एक मैच टाई रहा है। पिछले सीजन में दोनों के बीच एक मुकाबला हुआ था, जिसे दिल्ली ने जीता था।

दिल्ली कैपिटल्स की सबसे बड़ी चिंता उनकी इनकंसिस्टेंट बैटिंग है। केएल राहुल, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स और समीर रिजवी ने अच्छा प्रदर्शन किया है। ओपनर पथुम निसांका अच्छी शुरूआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पा रहे हैं। इससे मिडिल ऑर्डर पर दबाव बढ़ रहा है।

कप्तान अक्षर पटेल को बल्ले से अधिक जिम्मेदारी लेनी होगी। समीर रिजवी ने 6 मैचों में 150 की स्ट्राइक रेट से 209 रन बनाए हैं और वह टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। लुंगी एनगिडी 7 विकेट लेकर टॉप विकेट टेकर हैं।

पिछले मैच में अक्षर पटेल के कुछ कप्तानी फैसलों की आलोचना हुई थी। अभिषेक शर्मा के खिलाफ उन्होंने खुद या कुलदीप यादव जैसे फ्रंटलाइन बॉलर्स के बजाय नीतीश राणा से गेंदबाजी कराई, जो महंगी साबित हुई। इसके अलावा, दिल्ली की खराब फील्डिंग भी हार की बड़ी वजह रही है। टीम ने अहम मौकों पर स्टंपिंग, रन-आउट और कैच छोड़े, जिससे मैच हाथ से निकल गए।

दूसरे मुकाबले में राजस्थान के सामने हैदराबाद

IPL 2026 में आज दो मैच खेले जाना है। दूसरे मुकाबले में आज राजस्थान रॉयल्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होने वाला यह मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

दोनों टीमों का इस सीजन दूसरी बार सामना होगा। इससे पहले 13 अप्रैल को खेले गए मैच में हैदराबाद ने राजस्थान को 57 रन से हराया था। इस सीजन दोनों टीमों का आठवां मैच होगा। राजस्थान ने 7 में से 5 और हैदराबाद ने 4 मैच जीते हैं। रफऌ पिछले तीन मैच लगातार जीती है।