आईपीएल 2026: चेन्नई के हाथों मुंबई की सबसे बड़ी हार, आज रजत वर्सेस शुभमन


Image Credit : x

स्टोरी हाइलाइट्स

गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रन से एकतरफा मुकाबले में शिकस्त दी..!!

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 103 रन से हराकर अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रन से एकतरफा मुकाबले में शिकस्त दी। यह टूनार्मेंट के इतिहास में टीम की सबसे बड़ी जीत है। 

इससे पहले 2014 के सीजन में अबू धाबी में दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ मिली 93 रन विक्ट्री उसकी सबसे बड़ी जीत थी। वहीं मुंबई को आईपीए इतिहास में सबसे बड़ी हार मिली। इससे पहले 2013 में उसे जयपुर में राजस्थान के खिलाफ 87 रन की हार झेलनी पड़ी थी। वहीं 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद ने 85 रन से हराया था।

गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में सीजन के 33वें मुकाबले में मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। चेन्नई ने 208 रन का टारगेट दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की टीम 19 ओवर में 104 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। तिलक वर्मा ने 37 और सूर्यकुमार यादव ने 36 रन बनाए। चेन्नई से अकील हुसैन ने 4 विकेट लिए। नूर अहमद को 2 विकेट मिले।

इससे पहले चेन्नई ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 207 रन बनाए। संजू सैमसन ने नाबाद 101 रन की पारी खेली। यह आईपीएल  2026 में उनकी दूसरी सेंचुरी रही। इससे पहले उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 11 अप्रैल को शतक लगाया था। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और 6 सिक्स लगाए।

संजू का पांचवा शतक

संजू सैमसन आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में 5वें नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने मुंबई के खिलाफ नाबाद 101 रन की पारी खेली। टूनार्मेंट में सबसे ज्यादा शतक विराट कोहली के नाम पर है। उन्होंने अब तक 8 शतक लगाए हैं। दूसरे नंबर पर जोस बटलर हैं, जिनके 7 शतक हैं।

आज रजत के सामने शुभमन की चुनौती

वहीं शुक्रवार को के 34वें मैच में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु  का सामना गुजरात टाइटंस से होगा। मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। फउइ की कप्तानी रजत पाटीदार कर रहे हैं, वहीं गुजरात की कमान शुभमन गिल के हाथों में है।

पाटीदार इस सीजन सबसे ज्यादा सिक्स लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। उनके 22 सिक्स हैं। पहले नंबर पर 27 सिक्स के साथ हैदराबाद के अभिषेक शर्मा हैं। इस सीजन आरसीबी 6 मैचों में 4 जीत और 2 हार के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है। वहीं गुजरात 6 मैचों में 3 जीत और 3 हार के साथ 6 पॉइंट्स जुटाए हैं और छठे स्थान पर है। टूनार्मेंट में दोनों टीमों के बीच अब तक कांटे की टक्कर देखने को मिली है। दोनों के बीच 6 मुकाबले खेले गए हैं। दोनों टीमों ने 3-3 मैच जीते हैं।