IPL 2026:  लखनऊ के सामने राजस्थानी ‘वैभव’ की चुनौती, ट्रंप कार्ड होंगे स्पिनर्स


Image Credit : x

स्टोरी हाइलाइट्स

मुकाबला शाम 7:30 बजे लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगा..!!

IPL 2026 का 32वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। मुकाबला शाम 7:30 बजे लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगा। इस मैदान पर दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने होंगी। 2024 में यह मुकाबला राजस्थान ने जीता था। 

लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच अब तक कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं। हेड टु हेड में राजस्थान का पलड़ा भारी रहा है, जिसने 4 मैच जीते हैं, जबकि लखनऊ को सिर्फ 2 जीत मिली हैं। पिछले साल एक ही मैच हुआ था। इसमें लखनऊ को जीत मिली थी।

लखनऊ के लिए इस सीजन में ऐडन मार्करम शानदार फॉर्म में नजर आए हैं। उन्होंने 6 मैचों में 162 रन बनाए हैं और 160.30 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए टीम के मिडिल ऑर्डर को मजबूती दी है, हालांकि अब तक उनके बल्ले से कोई फिफ्टी या सेंचुरी नहीं आई है।

गेंदबाजी में प्रिंस यादव ने छरॠ के लिए सबसे ज्यादा प्रभाव डाला है। इस युवा गेंदबाज ने 6 मैचों में 12 विकेट झटके हैं और 4/28 उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा है। हालांकि उनकी इकोनॉमी 9.91 रही है, लेकिन विकेट निकालने की क्षमता ने उन्हें टीम का सबसे बड़ा मैच-विनर बना दिया है।

वैभव ने 236 की स्ट्राइक रेट से स्कोर किया

राजस्थान के लिए वैभव सूर्यवंशी ने 6 मैचों में 246 रन बनाए हैं और 236.53 के शानदार स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए विरोधी गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाया है। उनके नाम इस सीजन में 2 अर्धशतक भी हैं।

गेंदबाजी में रवि बिश्नोई ने अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने 6 मैचों में 10 विकेट झटके हैं और 4/41 उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा है। 9.50 की इकोनॉमी के बावजूद बिश्नोई बीच के ओवरों में विकेट निकालकर टीम को मैच में बनाए रखने का काम कर रहे हैं।

पिच रिपोर्ट

इकाना की पिच आमतौर पर संतुलित मानी जाती है, जहां स्पिन गेंदबाजों को खास मदद मिलती है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर करीब 160 रन के आसपास रहता है, जिससे साफ है कि बल्लेबाजों के लिए बड़े शॉट खेलना आसान नहीं होता। हालांकि हाल के मैचों में इस पिच ने बल्लेबाजों को भी सपोर्ट किया है। सतह पर अच्छा बाउंस और थोड़ी पेस भी मिलती है, जिससे गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों को बराबर मौका मिलता है।