LokSabha Speaker: लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ आज अविश्वास प्रस्ताव, अमित शाह देंगे जवाब


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

कांग्रेस के मुताबिक, स्पीकर का व्यवहार पक्षपाती है, क्योंकि विपक्ष के नेता राहुल गांधी को सदन में बोलने की अनुमति नहीं दी गई थी, कुल 118 विपक्षी सांसदों ने इस प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए हैं, प्रस्ताव तब पेश किया जाएगा जब सदन से इसकी अनुमति मिल जाएगी..!!

LokSabha Speaker: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण का आज दूसरा दिन है। लोकसभा में विपक्ष स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश करने की तैयारी में है। कांग्रेस के मुताबिक, स्पीकर का व्यवहार पक्षपाती है, क्योंकि विपक्ष के नेता राहुल गांधी को सदन में बोलने की अनुमति नहीं दी गई थी। कुल 118 विपक्षी सांसदों ने इस प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए हैं। प्रस्ताव तब पेश किया जाएगा जब सदन से इसकी अनुमति मिल जाएगी।

सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय संसदीय मंत्री किरन रिजिजू इस प्रस्ताव पर चर्चा की शुरूआत करेंगे। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर, निशिकांत दुबे, रवि शंकर प्रसाद और भर्तृहरि महताब इस विषय पर अपना पक्ष रखेंगे। 

इसके अलावा, लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के चिराग पासवान भी सदन को संबोधित करेंगे। गृह मंत्री अमित शाह भी चर्चा का जवाब दे सकते है। विपक्षी सांसद गौरव गोगोई, मनीष तिवारी, दीपेंद्र सिंह हुड्डा और जोथिमानी स्पीकर को हटाने के समर्थन में अपने तर्क प्रस्तुत करेंगे।

विदेश मंत्री ने पश्चिम एशिया संघर्ष पर जानकारी दी थी

इससे पहले सोमवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने दोनों सदनों को जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र्र मोदी पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष की व्यक्तिगत निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने ईरान में रहने वाले भारतीय नागरिकों को सुरक्षित रहने के लिए जरूरी सलाह जारी की है और नागरिक सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।