वास्तुशास्त्र में कई पौधों को बेहद चमत्कारी माना गया है। इन्हें घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और धन की प्राप्ति होती है।
ऐसा माना जाता है कि पारस पीपल की पूजा करने से भगवान विष्णु और माँ लक्ष्मी दोनों की कृपा प्राप्त होती है। धन की देवी लक्ष्मी प्रसन्न होकर उसे धनवान बनाती हैं। लेकिन इसे घर के अंदर नहीं बल्कि घर के बाहर लगाना चाहिए। क्योंकि यह पीपल की एक प्रजाति है।
तमाम कोशिशों के बाद भी अगर आपको आर्थिक तंगी से राहत नहीं मिल रही है तो पारस पीपल के 108 पत्तों पर भगवान विष्णु का नाम लिखकर पवित्र नदी में बहा देना फायदेमंद रहेगा। इससे धन की कमी दूर होगी और धन लाभ होगा।
यदि परिवार का कोई सदस्य बार-बार बीमार होता है तो पारस पीपल के 11 पत्तों पर "ॐ हं हनुमतै नमः" लिखकर बहते पानी में डालने से स्वास्थ्य में सुधार होता है और सुख की प्राप्ति होती है।
यदि आप एक उपयुक्त साथी की तलाश में हैं और निराश हो रहे हैं, शादी में देरी हो रही है। तो प्रतिदिन पारस पीपल की जड़ में जल देना चाहिए। पारस पीपल कुंडली में कमजोर गुरु को मजबूत करने के लिए बहुत फायदेमंद होता है। बृहस्पति को पारस पीपल का फूल चढ़ाने से बृहस्पति बलवान होता है यह प्रयोग 21 दिन तक करें। साथ ही भगवान विष्णु और बृहस्पति के मंत्र का जाप करना चाहिए।
कैसे करें पारस पीपल की पहचान:
पारस पीपल आमतौर पर जंगलों में पाए जाते हैं। इसकी पत्तियाँ पीपल की तरह दिखती हैं, लेकिन करीब से देखने पर यह पीपल के पत्तों से अलग दिखेगी क्योंकि इसकी गोलाई पीपल के पत्तों से ज्यादा होती है। पारस पिपल में भी पीले फूल होते हैं।