नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनैशनल एयरपोर्ट कोलकाता पर बड़ी घटना होने से बच गई। इंडिगो एयरलाइंस की बजट फ्लाइट को उड़ान भरना था। प्लेन उड़ान की तैयारी कर रहा था, पैसेंजर्स प्लेन में बैठ चुके थे। प्लेन बस उड़ने ही वाला था कि उससे पहले ही विमान से एक कैटरिंग वैन टकरा गई। यह कैटरिंग वैन एक थर्ड पार्टी की थी।दुर्घटना के कारण विमान को मामूली नुकसान पहुंचा।
सूत्रों के अनुसार, यह घटना तब हुई जब कार स्टार्ट किए जाने पर अचानक आगे की ओर बढ़ गई। इस अचानक हुई हलचल के कारण कार विमान के इंजन से टकरा गई। हादसे के तुरंत बाद सब अलर्ट हो गए। प्लेन को कोलकाता से गुवाहाटीजाना था, लेकिन उसकी उड़ान रद्द कर दी गई।
इंडिगो का आया बयान
इस घटना पर एक बयान जारी करते हुए इंडिगो ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट, कोलकाता में एप्रन पर मौजूद एक थर्ड-पार्टी बिना ड्राइवर वाली गाड़ी हिल गई और वहां खड़े इंडिगो के एक विमान से टकरा गई। संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी गई है।
जांच शुरू हुई
एयरलाइन ने बताया कि प्रभावित विमान को जांच और जरूरी रखरखाव के लिए ग्राउंडेड कर दिया गया है, ताकि उसे दोबारा उड़ान भरने की अनुमति दी जा सके। कल्ल्िरॠङ्म ने कहा कि वह इस घटना की जांच के लिए अधिकारियों के साथ मिलकर काम करेगा। एयरलाइन ने यह भी बताया कि इस विमान को कोलकातासे एक घरेलू उड़ान भरनी थी।
दूसरे प्लेन से भेजे गए यात्री
इंडिगो ने कहा कि इस विमान को कोलकाता से गुवाहाटी के लिए उड़ानसंचालित करनी थी। इस उड़ान को संचालित करने के लिए एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई है।संबंधित अधिकारियों को इस बारे में सूचित कर दिया गया है और विमान को ग्राउंडेड कर दिया गया है। उड़ान के लिए मंजूरी मिलने से पहले विमान की गहन जांच और जरूरी रखरखाव किया जा रहा है।
पुराण डेस्क