कर्नाटक राज्य अपनी प्राचीन संस्कृति और धार्मिक प्रवृत्तियों के लिए पहचाना जाता है । राज्य में कई प्रसिद्ध मंदिर हैं इन मंदिरों की प्रशंसा पूरे विश्व में की जाती है। ऐसा ही एक मंदिर राज्य के उडुपी शहर में स्थित है। जो मंजुनाथ मंदिर के नाम से जाना जाता है।
यह मंदिर भगवान शिव के अवतार श्री मंजूनाथेश्वर अनप्पा स्वामी को समर्पित है और आस्था का एक बड़ा केंद्र बिन्दु है। मंदिर के अंदर भगवान शिव जी का शिवलिंग स्थित है, जो की स्वर्ण का बना हुआ है। मंदिर को तकरीबन 500 साल पहले जैन प्रमुख बिरमन्ना परगड़े द्वारा बनाया गया था।


भगवान शिव को समर्पित यह धर्मस्थल अन्नदान, औधदान, अभय-दान और विद्यादान के लिए जाना जाता है। अन्नदान को हमेशा से मानवता के लिए सबसे बढ़िया सेवा माना जाता है। इसी अन्नदान के चलते इस मंदिर में भारत की सबसे बड़ी रसोइयों में से एक “अन्नपूर्णा रसोई” का संचालन किया जा रहा है। अन्नपूर्णा नाम की इस ख़ास रसोई में रोज़ाना करीब 50 हज़ार लोगों का खाना तैयार किया जाता है. त्योहार के दिनों में यहां लगभग 70 क्विंटल चावल और 15 क्विंटल सब्ज़ी तैयार की जाती हैं। इसके डाइनिंग हॉल में एक निश्चित समय के लिए 2500 सीट है ताकि लोगों को भोजन के लिए देर तक इंतज़ार न करना पड़े।