केंद्र और राज्य सरकार के बेहतर संबंधों की बानगी  देखनी है तो मध्यप्रदेश और केंद्र की सरकार के सम्बन्ध एक बेहतरीन उदाहरण हैं| केंद्र की एनडीए सरकार और मध्यप्रदेश की बीजेपी सरकार के बीच योजनाओं और मंतव्यों को लेकर एक हारमोनी दिखाई देती है|

 दरअसल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान केंद्र की सरकार के साथ कदमताल करने में सबसे आगे हैं| ऐसा नहीं है कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ही केंद्र सरकार को फॉलो करते हैं|  सीएम शिवराज की कई योजनाओं को केंद्र सरकार ने हाथों-हाथ लिया है|  

 केंद्र और राज्य की इन सरकारों के बीच कहीं भी अहम का टकराव दिखाई नहीं देता| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियानों योजनाओं और आवाहनों को  जिस तरह से मध्य प्रदेश में लागू किया जाता है उसकी प्रशंसा खुद प्रधानमंत्री मोदी कर चुके हैं| 

 सार्वजनिक मंचों से प्रधानमंत्री की तारीफ मध्यप्रदेश के पक्ष में अक्सुसर सुनाई दे ही जाती है| अब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री  के एक और नवाचार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाथों-हाथ लिया है|

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गांवों के सर्वांगीण विकास की मंशा को आगे बढ़ाते हुए गांव का जन्मदिन मनाने का ऐलान किया|  इतना ही नहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने हर गांव का मास्टर प्लान बनाने का एलान भी किया|
 

मप्र के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने गाँव के जन्मदिन मनाने का आव्हान किया था| यहाँ तक कि नर्मदा जयंती पर अपने गाँव जैत का जन्मदिन मनाकर इस मुहिंम का आगाज भी किया| 
मुख्यमंत्री के इस आव्हान को समर्थन मिला| और गाँव वालों ने अपने गाँव का जन्मदिन मनाने की तिथि नियत कार्यक्रम करने की शुरुआत भी कर दी| 


एक छोटी से पहल ने अब वृहद रूप लेना शुरू कर दिया है| प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने सभी उन लोगों से आव्हान किया है जिनका सम्बन्ध सरकार से है या रहा है, वो सभी मिलकर अपने गाँव का जन्मदिन मनाएं| प्रधानमंत्री ने यह बात हर घर जल योजना के तहत पानी,स्वच्छता और केंद्रीय बजट के सकारातमक संवाद के दौरान कही| 


दरअसल गाँव के जन्मदिन का मनाने का उद्देश्य लोगों को अपने जड़ो से जोड़ना है | साथ ही मिलकर गाँव के विकास एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी जन जन तक पहुंचाने का एक प्रयास है|  यह पहली बार नही हुआ है कि जब मप्र सरकार द्वारा उठाए गए क़दमों को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया हो| बल्कि पहले भी लाडली लक्ष्मी योजना, मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना सहित कई अन्य योजनाओं और क़दमों को सम्मान मिला है|  यह सिर्फ सरकार नही बल्कि पूरे मध्यप्रदेश वासियों के लिए सम्मान है| जिन्होंने हर सकारातमक कदम को गंभीरता से लेकर मंजिल तक पहुंचाने में अपना योगदान दिया है