मप्र के आईएएस अधिकारी रवि कुमार सिहाग का कैडर बदला


Image Credit : x

स्टोरी हाइलाइट्स

मप्र के सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है..!!

भोपाल: मप्र के जिला सिवनी स्थित लखनादौन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के पद पर पदस्थ वर्ष 2022 के आईएएस अधिकारी रवि कुमार सिहाग का कैडर बदल गया है। 

दरअसल उन्होंने एजीएमयूटी (अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम एवं सभी यूनियन टेरेटेरी राज्य) कैडर की आईएएस अधिकारी इशिता राठी बैच 2022 से विवाह किया है। इसी आधार पर अब सिहाग का कैडर एमपी के स्थान पर एजीएमयूटी कैडर कर दिया गया है जिससे दोनों एक ही स्थान पर पदस्थ रहें। इस संबंध में मप्र के सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।