पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे ने 68 की उम्र में रचाई तीसरी शादी


Image Credit : twitter

स्टोरी हाइलाइट्स

हरीश साल्वे की तीसरी पत्नी का नाम ट्रीना है, ट्रीना ब्रिटिश मूल की हैं..!

देश के टॉप वकील और पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे ने 68 की उम्र में तीसरी बार शादी रचा ली है। शादी के बाद लंदन में उन्होंने शानदार दावत दी, जिसमें नीता अंबानी और ललित मोदी समेत कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं।

हरीश साल्वे की तीसरी पत्नी का नाम ट्रीना है। ट्रीना ब्रिटिश मूल की हैं। साल्वे ने दूसरी शादी कैरोलिन ब्रोसार्ड से वर्ष 2020 में की थी लेकिन तलाक के बाद ये शादी रचाई है। कई हाई प्रोफाइल केस लड़ने वाले साल्वे को देश ही नहीं दुनिया के सबसे महंगे वकीलों में शुमार किया जाता है।

साल्वे ने पहली शादी मीनाक्षी से की थी। शादी के करीब तीन दशक के बाद उन्होंने जून 2020 में पहली पत्नी से तलाक लिया था। इस शादी से उनकी दो बेटियां साक्षी और सानियां हैं। देश के कई बड़े औद्योगिक ग्रुप उनके क्लायंट्स में आते हैं। वर्ष 2015 में उन्हें पद्म भूषण अवार्ड मिला था।

22 जून 1955 को महाराष्ट्र में जन्मे साल्वे मूलरूप से नागपुर के रहने वाले हैं। उनके दादा पीके साल्वे भी दिग्गज क्रिमिनल लॉयर रह चुके हैं। उनके पिता एन के पी साल्वे कांग्रेस के नेता और केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। साथ ही वह भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष भी थे।