मृत वन्यप्राणियों के पोस्टमार्टम के लिये नई दरें निर्धारित


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

इस मानदेय/परामर्श शुल्क के भुगतान की पात्रता उन पशु चिकित्सकों को नहीं होगी जो वन विभाग से किसी अनुबंध के तहत कार्यरत हैं..!!

भोपाल: राज्य के वन विभाग की वाईल्ड लाईफ शाखा ने वन्यप्राणियों के पशु चिकित्सकों के माध्यम से स्वास्थ्य परीक्षण, निश्चेतन एवं पोस्टमार्टम के लिये नई दरें निर्धारित कर दी हैं। 

अब अनुसूची एक में आने वाले वन्यप्राणी बाघ, तेन्दुआ, हाथी एवं चीता के लिये पोस्टमार्टम/निश्चेतना/शल्यक्रिया हेतु 2 हजार रुपये एवं स्वास्थ्य परीक्षण हेतु 1 हजार रुपये प्रति दिवस, अनुसूची एक के ही अन्य वन्यजीवों के पोस्टमार्टम/निश्चेतना/शल्यक्रिया हेतु 1500 रुपये एवं स्वास्थ्य परीक्षण हेतु 750 रुपये प्रति दिवस तथा अनुसूची दो के समस्त वन्यजीवों पोस्टमार्टम/निश्चेतना/शल्यक्रिया हेतु 1 हजार रुपये एवं स्वास्थ्य परीक्षण हेतु 500 रुपये प्रति दिवस मानदेय/परामर्श शुल्क पशु चिकित्सकों को दिया जायेगा। 

इस मानदेय/परामर्श शुल्क के भुगतान की पात्रता उन पशु चिकित्सकों को नहीं होगी जो वन विभाग से किसी अनुबंध के तहत कार्यरत हैं। जिन रीजनल रेस्क्यु स्क्वाड के पास स्वयं के पशु चिकित्सक नहीं हैं, वे स्थानीय पशु चिकित्सकों से यह कार्य करा सकेंगे और मानदेय/परामर्श शुल्क का भुगतान कर सकेंगे।