23011 ग्राम सचिवों के नये भर्ती नियम लागू, रोजगार सहायकों को दिया 50 प्रतिशत का आरक्षण


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

इनमें पांच वर्ष की निरन्तर सेवा करने वाले ग्राम रोजगार सहायकों को 50 प्रतिशत का आरक्षण दिया गया है..!!

भोपाल: राज्य सरकार ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से 23 हजार 11 ग्राम सचिवों की भर्ती के नये निश्यम जारी कर दिये हैं तथा इनमें पांच वर्ष की निरन्तर सेवा करने वाले ग्राम रोजगार सहायकों को 50 प्रतिशत का आरक्षण दिया गया है। 

मप्र कर्मचारी चयन मंडल इस भर्ती के लिये परीक्षा का आयोजन करेगा जिसे रोजगार सहायकों को भी क्लियर करना जरुरी होगा। जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को प्रति वर्ष 1 जनवरी की स्थिति में ग्राम सचिवों के रिक्त पदों की जानकारी देनी होगी तथा 10 जनवरी तक मप्र कर्मचारी चयन मंडल को संबोधित मांग-पत्र पंचायतराज संचालनालय को भेजना होगा।