भोपाल: केंद्र से प्रतिनियुक्ति से पीसीसीएफ स्तर की महिला आईएफएस डॉ. रेनू सिंह को 13 दिन से पोस्टिंग की दरकार है। जबकि उनकी सेवानिवृत के 10 दिन शेष हैं। सूत्रों का कहना है कि वन भवन में पीसीसीएफ स्तर का कोई पद खाली नहीं हैं।
1990 बैच की तेज-तर्रार महिला आईएफएस अधिकारी डॉ रेनू सिंह केंद्र से प्रतिनियुक्ति से लौटने पर 7अप्रैल को ही वन भवन में ज्वाइनिंग दे दी। तब से आज तक उनकी पोस्टिंग नहीं हुई। बताया जा रहा है कि अप्रैल माह के लिए लघु वनोपज संघ में प्रबंध संचालक के पद पदस्थ किया जा सकता था किन्तु वन विभाग को प्रबंध संचालक लघु वनोपज संघ के पद पर इतनी हड़बड़ी थी कि पीसीसीएफ स्तर के पद पर एपीसीसीएफ स्तर के अधिकारी की पोस्टिंग कर दी।
इसके पहले राज्य सरकार ने मप्र जैव विविधता बोर्ड के सदस्य सचिव का पद भी पीसीसीएफ स्तर के आईएफएस के लिए निर्धारित था उस पद पर रसूखदार रिटायर्ड पीसीसीएफ सुदीप सिंह की संविदा पर पोस्ट कर दिया गया। ऐसे में पीसीसीएफ डॉ रेनू सिंह को अप्रैल माह के शेष 10 दिन के लिए पदस्थ करने और सैलरी के लिए पीसीसीएफ का एक पद राज्य सरकार से अस्थायी तौर पर स्वीकृत कराना पड़ेगा। यानि रेनू सिंह के रिटायर होने के साथ पद स्वतः समाप्त हो जाएगा। इसके पहले भी ओपी चौधरी, सयुंक्ता मुदगल और संजय शुक्ला के केंद्र से लौटने पर ऐसा किया जा चुका है।
गणेश पाण्डेय