भोपाल: प्रदेश की 259 कृषि उपज मंडियों एवं 298 उप मंडियों में निर्माण कार्य अब तेज गति से प्रारंभ करवाने होंगे। इसके लिये एमपी मंडी बोर्ड ने सभी मंडियों को निर्देश जारी कर दिये हैं। जारी निर्देश में कहा गया है कि मंडियों में प्रस्तावित निर्माण कार्यों की निविदा स्वीकृति उपरान्त कार्यों के अनुबंध निष्पादन एवं कार्य आदेश जारी करने में अनावश्यक विलम्ब किया जा रहा है।
इसलिये अब निविदा स्वीकृति उपरान्त तत्काल लेटर आफ एक्सेपेंटेंस जारी किया जाये तथा इस जारी लेटर के तहत निविदा प्रपत्रों की शर्तों के अनुसार कार्यवाही करते हुये समय-सीमा में अनुबंध किया जाये एवं कार्य आदेश जारी किया जाये। इस निर्देश का पालन न करने पर मंडी सचिव/उपयंत्री/सहायक यंत्री की जवाबदेही तय की जायेगी।
डॉ. नवीन आनंद जोशी